हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में आया 3.5 तीव्रता का भूकंप, नहीं हुआ कोई नुकसान
नई दिल्ली। हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में रात 10.23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। अभी तक इस भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से ही भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

एक दिन पहले ही हिमाचल में आया था भूकंप
हरियाणा में भूकंप आने से एक दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का ये झटका सुबह करीब 8 बजकर 7 मिनट पर लगा था। इसका केंद्र मंडी में था और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप आने का जैसे ही लोगों को पता चला, लोग अपने घरों से बाहर आ गए और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications