हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.3

नई दिल्ली। आज फिर एक बार हरियाणा के रोहतक शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.3 दर्ज की गई है। रोहत से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर यह भूकंप के झटके सुबह 5.37 बजे महसूस किए गए हैं। बता दें कि गुरुवार को भी रोहतक में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.1 दर्ज की गई थी। गुरुवार को देश में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए थे, पहले अंडमान निकोबार द्वीप, फिर रोहतक और बाद में मिजोरम में यह झटके महसूस किए गए थे। मिजोरम में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 दर्ज की गई थी।

earthquake

दिल्ली एनसीआर में कई झटके
हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गजरात के कच्छ में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भूकंप आया। कच्छ के भुज में मंगलवार को सुबह 10.49 बजे 3.5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। भूकंप का एपिसेंटर भचाऊ से 11 किलोमीटर दूर था। सोमवार और रविवार को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सोमवार दोपहर करीब एक बजे राजकोट से 83 किलोमीटर दूर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे तक गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में झटके महसूस किए गए थे। कच्छ में रविवार रात को 5.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे।

क्यों आते हैं भूकंप
दरअसल भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतरक 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+