Earthquake in Mugu: नेपाल के मुगु की कांपी धरती, तीव्रता 4.4 दर्ज, 24 घंटें में दूसरी बार भूकंप!

Earthquake in Mugu: नेपाल के कर्णाली प्रांत के मुगु जिले में शुक्रवार (3 जनवरी 2025) को सुबह 8:03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र स्थानीय इलाके के आस-पास रहा।

इससे पहले, गुरुवार को नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में 4.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। लगातार दो दिनों में आए भूकंप ने क्षेत्र में लोगों के बीच डर और सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि, दोनों घटनाओं में अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।

Earthquake in Mugu

नेपाल में भूकंप की स्थिति

नेपाल भौगोलिक रूप से एक संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, जहां भूकंप आना आम बात है। यह इलाका हिमालयन सिस्मिक बेल्ट के तहत आता है, जो टेक्टोनिक प्लेटों की सक्रियता के कारण अक्सर झटकों का सामना करता है।

क्या करें भूकंप के समय?

भूकंप आने पर हमेशा सतर्क रहें और सुरक्षित जगह पर जाएं। खुले मैदान में जाना सबसे सुरक्षित विकल्प होता है। घर के अंदर हों, तो मजबूत फर्नीचर के नीचे छिपें और खिड़की-दरवाजों से दूर रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+