दिल्ली-एनसीआर, उत्तर भारत में भूंकप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 5 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार शाम करीब सात बजे भूकंप के झटके आए। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्सों में भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5 मापी गई है। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए, कुछ देर के लिए दिल्ली एनसीआर के दफ्तरों में भी अफरातफरी का माहौल रहा। भूकंप से जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। {image-earthquake-1562216426-1569468845-1570956002-1574170720.jpg hindi.oneindia.com

राजधानी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के अन्य कई शहरों में भी झटके महसूस किए गए हैं। उत्तराखंड में भी झटके आए। इसका केंद्र नेपाल के दिपायाल के पास था और इसकी गहराई धरती से 1.3 किलोमीटर नीचे थी।

एक दिन पहले सोमवार को गुजरात के भुज में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र भचाऊ के पास था। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च के अधिकारी ने बताया कि 4.3 तीव्रता का यह भूकंप कच्छ जिले के भचाऊ के 23 किमी एनएनई (उत्तर-उत्तर-पूर्व) में शाम 7 बजे दर्ज किया गया। इस भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है।

कच्छ के एक अन्य हिस्से में सोमवार सुबह 9:22 बजे 2.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया । इससे पहले 19 अगस्त को गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+