Earthquake: मणिपुर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.8
दिल्ली-एनसीआर के बाद आज मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई है।

Earthquake: पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप के झटके देश के अलग-अलग हिस्सों में महसूस किए जा रहे हैं। आज एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलोजी के अनुसार मणिपुर में शाम 6.51 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 दर्ज की गई है। भूकंप मणिपुर के मोइरांग से 60 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली, एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों में लगातार दो दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अच्छी बात यह है कि इन झटकों से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में रात में काफी देर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए थे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था, जिसकी तीव्रता 6.6 दर्ज की गई थी। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के अलावा, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर समेत कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications