महाराष्ट्र के यवतमाल और तेलंगाना में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 थी तीव्रता

मुंबई, जुलाई 11। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल में इन झटकों की तीव्रता 4.4 मापी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यवतमाल और आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Earthquake

किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

राहत भरी खबर ये है कि यहां से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और ना किसी संपत्ति के नुकसान की खबर है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 8.33 बजे के करीब महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र यवतमाल जिले का साधुनगर इलाका था। अधिकारियों ने बताया कि यवतमाल से करीब 200 किलोमीटर और लातूर से 140 किलोमीटर दूर स्थित नांदेड़ में भी झटके महसूस किए गए।

तेलंगाना में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

आपको बता दें कि रविवार को तेलंगाना में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रबिवार सुबह निजामाबाद में रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र निजामाबाद से 122 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+