Earthquake: जम्मू-कश्मीर में फिर हिली धरती, बारामूला में लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके

Earthquake: जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप बारामूला में ठीक 9:06 बजे आया। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई।

भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में महसूस किया गाय। इस दौरान कुछ लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि तीव्रता इतनी अधिक नहीं थी की कोई क्षति पहुंचे। ऐसे में किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

Earthquake Updates

भूकंप का केंद्र

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र प्रदेश के बारामूला जिले में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। दी गई जानकारी की मुताबिक, ये भूकंप शुक्रवार 27 दिसंबर 2024 को रात के 9 बजकर 6 मिनट पर आया। अब तक क्षेत्र से जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

इससे पहले बुधवार को हरियाणा में भी भूकंप के झटके आए। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके लगे थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई थी। जबकि गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। सात दिसंबर को जिले में आए भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+