हिमाचल प्रदेश में महसूस किये गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.4

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 11.31 बजे हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में ये झटका महसूस किया गया, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। अभी किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। झटके लगने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आये, भूकंप का केंद्र कहां था इसका पता लगाया जा रहा है। बता दें, पहाड़ी इलाकों में इस तरह के झटके आते रहते हैं।

Earthquake in Himachal Pradesh Chamba district

बता दें हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पिछले दो महीने से लगातार भूंकप के झटके महसूस किये जा रहे हैं। समय-समय पर आ रहे इस भूकंप से लोग दहशत में हैं और उन्हें किसी बड़ी अनहोनी की आशंका है। मंगलवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई है वहीं जमीन में इसकी गहराई 6 किलोमीटर नीचे बताई जा रही है। सुबह आए इन झटकों से लोग डरे हुए हैं और अभी अपने घरों से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें: गुजरात: भूकंप से हिली बनासकांठा की धरा, पालनपुर से 30 किमी उत्तर-पश्चिम में था केंद्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+