असम के गोलपारा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2
नई दिल्ली, 07 जुलाई। असम के गोलपारा में आज सुबह 8.45 भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 दर्ज की गई है। भूकंप के झटके उत्तरी बंगाल, दार्जीलिंग, कूच बिहार तक में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र मेघालय के तुरा में था। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली, हरियाणा में भी 5 जुलाई की रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह झटके हरियाणा का झज्जर में महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई। इसकी गहराई तकरीबन 5 किलोमीटर थी। ट्विटर पर कई लोगों ने भूकंप के झटकों को लेकर ट्वीट किया कि उन्होंने भूकंप महसूस किए हैं। गुड़गांव से एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा मेरा मजबूत बेड पूरी तरह से हिल गया था, यह असल का भूकंप था।
भूकंप आने की वजह की बात करें तो दरअसल पृथ्वी के भीतर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं और जब ये आपस में टकराती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली का अधिकतर क्षेत्र हिमालय की रेंज में आता है, लेकिन यहां बड़े भूकंप की संभावना कम है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि छोट-छोटे भूकंप इस बात का संदेश देते हैं कि आने वाले समय में बड़ा भूकंप आ सकता है। भूकंप आने पर सावधानी की बात करें तो जैसे ही आपको इसके झटके महसूस हो तो आप तुरंत किसी खुली जगह पर आ जाएं। घर और फ्लैट के भीतर रहने की बजाए किसी खुली जगह पर आना ही बचाव का बेहतर विकल्प है।












Click it and Unblock the Notifications