अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता
नई दिल्ली। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अंडमान और निकोबार के दिगलीपुर टाउन के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में 55 किमी पर था। भूकंप के झटके शाम सात बजे महसूस किए गए। भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

इससे पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में एक दिसंबर की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूड मापी गई थी। भूकंप का केंद्र हरिद्वार से 22 किमी दूर उत्तर पश्चिम दिशा की ओर था। इससे पहले उत्तरकाशी में भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर जिसक तीव्रता 3.4 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र टिहरी गढ़वाल था।
क्यों आते हैं भूकंप
भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्लेट्स टकराती हैं। धरती के भीतर 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है, जिसे भूकंप मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications