दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर रही 2.8 तीव्रता
Earthquake in Delhi: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 2.8 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह 9.17 बजे महसूस किए गए हैं और इन्हें पश्चिमी दिल्ली में मापा गया।

एक सप्ताह में ये तीसरी बार है जब दिल्ली एनसीआर में भूकंप से धरती कांपी है। इसके पहले 26 जनवरी को झटके महसूस किए गए थे जिनका केंद्र दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली में था। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 1.9 थी। वहीं 22 जनवरी को भी भूकंप के झटके आए थे जिनकी तीव्रता भूकंप विज्ञान केंद्र ने 1.9 ही मापी थी।












Click it and Unblock the Notifications