फिर डोली धरती, पश्चिम बंगाल के दो इलाकों में भूकंप के झटके
नई दिल्ली: भारत के कई राज्यों में बड़े भूकंप का खतरा बना हुआ है, जहां आए दिन धरती डोलती रहती है। अब पश्चिम बंगाल के दो इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिनकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3 से 4 के बीच थी। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, फिर भी स्थानीय अधिकारी जांच कर रहे हैं। पिछले महीने भारत-बांग्लादेश की सीमा पर भी इसी तरह के झटके महसूस किए गए थे।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के बहरामपुर के दक्षिणपूर्व में 30 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके बुधवार सुबह करीब 8 बजे आए थे। जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.8 थी। वहीं इससे पहले सुबह 7.54 पर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में भी झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4.1 थी। दोनों ही घटनाओं में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घंटों तक लोगों में अफरा-तफरी रही। साथ ही लोग घरों से निकलकर बाहर खड़े रहे। पश्चिम बंगाल भी भूकंप की दृष्टि से इन दिनों संवेदनशील बना हुआ है।
भूकंप के दौरान बरतें ये सावधानियां
भूकंप के दौरान अगर आप मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में मौजूद हैं, तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। इसके बाद खुले मैदान की ओर भागें। अगर आप घर के अंदर हैं तो कोने और मेज के नीचे छुप जाएं। भूकंप आने की स्थिति में किसी बिल्डिंग के आसपास न खड़े हों। अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही सही होता है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications