अंडमान निकोबार में 4.8 तीव्रता का भूकंप, 48 घंटे के भीतर दूसरा झटका

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पिछले दो दिनों के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Earthquake in Andaman and Nicobar

Earthquake in Andaman and Nicobar: मंगलवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक बार फिर से भूकंप के झटके आए। ये झटके काफी तेज थे। जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई। अधिकारियों द्वारा अब तक किसी के हताहत होने या नुकसान या जीवन हानि की सूचना नहीं है।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार 2 बजकर 9 मिनट पर भूकंप आया। इसका केंद्र पृथ्वी की सतह से 59 किमी नीचे था। NCS ने ट्वीट में कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले सोमवार को भी ऐसे ही भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता अंडमान सागर में रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई थी।

मंगलवाल को दूसका झटका इससे भी तेज आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप के झटके दोपहर करीब 12 बजकर 48 मिनट पर 10 किलोमीटर की गहराई में महसूस किए गए थे।

ठीक एक दिन पहले सोमवार को दक्षिणी मेक्सिको में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां 6.0 की तीव्रता के भूकंप आया। इस दौरान दहशत में लोग घरों के बाहर निकल आए। इसको लेकर यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप का केंद्र दक्षिणी प्रांत गुएरो में कोराल फाल्सो से चार किमी उत्तर-पश्चिम में था। हालांकि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। राष्ट्रपति एंडरेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने एक बयान जारी कर कहा था इसके प्रभाव से हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+