अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के नासिक में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता
अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के नासिक में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता
Earthquake Arunachal Pradesh And Nasik: देश में आज बुधवार की सुबह अरुणाचल प्रदेश के बसर और महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। महाराष्ट्र के नासिक में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप सुबह 4 बजकर 4 मिनट पर आया, भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी भीतर था। वहीं अरुणाचल प्रदेश के बसर से 58 किमी उत्तर-पश्चिम-उत्तर में सुबह करीब 07:01 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 थी और भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

हालांकि अभी तक अरुणाचल प्रदेश और नासिक से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे पहले बुधवार को हिमाचल प्रदेश में रात करीब साढ़े नौ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी और तीव्रता 4.1 दर्ज की गई।
Earthquake of Magnitude:3.8, Occurred on 23-11-2022, 07:01:40 IST, Lat: 28.43 & Long: 94.37, Depth: 10 Km ,Location: 58km NNW of Basar, Arunachal Pradesh, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/OHZWh9VgXU @Indiametdept @ndmaindia @Dr_Mishra1966 pic.twitter.com/S4Zov6JmaO
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 23, 2022
Earthquake of Magnitude:3.6, Occurred on 23-11-2022, 04:04:35 IST, Lat: 19.95 & Long: 72.94, Depth: 5 Km ,Location: 89km W of Nashik, Maharashtra, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/4girompMiX@Indiametdept @ndmaindia @Dr_Mishra1966 @Ravi_MoES pic.twitter.com/NcFCa1jGRk
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 22, 2022
वहीं मंगलवार को लद्दाख के लेह और करगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 थीं। भूकंप का केंद्र करगिल से 191 किमी दूर उत्तर में था।
हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस ने कहा, "भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।" एक सप्ताह के भीतर दिल्ली में यह दूसरा भूकंप का झटका था।












Click it and Unblock the Notifications