अरुणाचल प्रदेश में 5.5 की तीव्रता के भूकंप के झटके
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग में सुबह करीब 4 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। हालांकि जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त लोग सो रहे थे लेकिन जिन्हें महसूस हुआ वो घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के केंद्र का अभी पता नहीं चल सका है।













Click it and Unblock the Notifications