भूंकप से बिहार और यूपी में अबतक 20 मौतें, दर्जनों घायल

गाजियाबाद। नेपाल में मंगलवार को एक बार फिर आए भूकंप के झटके पूरे भारत में 30 सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप के इन झटकों में बिहार में कम से कम 17, जबकि उत्तर प्रदेश में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को बचाव व राहत अभियान के लिए सतर्क कर दिया गया है। रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता के भूकंप से नेपाल एक बार फिर हिल उठा। बीते 25 अप्रैल को आए भूकंप में नेपाल में आठ हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Earthquake and aftershocks in Bihar claims 17 people

भूकंप के झटके दिल्ली, पटना, लखनऊ, गुवाहाटी, भुवनेश्वर तथा जयपुर सहित उत्तर तथा पूर्वी भारत में महसूस किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालात का जायजा लेने के लिए एक बैठक की और बचाव तथा राहत अभियान के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। मोदी ने ट्वीट किया कि सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर बचाव व राहत अभियान के लिए सतर्क रहने का निर्देश दे दिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक एलएस राठौड़ ने बताया कि भूकंप का केंद्र हिमालयी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू से 60 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित था।

उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद जल्द ही तीन और झटके महसूस किए गए। राठौड़ ने कहा कि आने वाले कुछ सप्ताहों या कुछ महीनों तक झटके आते रहेंगे। उन्होंने कहा, "भूकंप का पहला झटका अपराह्न् 1.04 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 थी। दूसरा झटका (6.4) अपराह्न् 1.06 बजे आया और अंतिम झटका अपराह्न् 1.44 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई।"

बिहार में 17 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हमीरपुर में एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं संबलपुर में एक लड़की की मौत हो गई। अंबेडकर नगर में एक दीवार गिर जाने से दो बच्चे घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+