अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर चार भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री जयशंकर ने दोनों राजदूतों से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली, 21 जनवरी: कनाडा-अमेरिका सीमा पर भारतीय नागरिकों की मौत पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने गहरा दुख जाहिर किया है। विदेश मंत्री ने कहा कि चार भारतीयों, जिसमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है, की मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है, उससे मैं स्तब्ध हूं। मैंने अमेरिका और कनाडा, दोनों देशों में हमारे राजदूतों से स्थिति का तत्काल रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

Recommended Video

    US-Canada Border पर 4 Indians की बर्फीले तूफान में फंसकर मौत, एक बच्चा भी शामिल | वनइंडिया हिंदी
    ेम्

    अमेरिका से लगी कनाडा की सीमा पर भारी बर्फबारी की वजह से चार लोगों की मौत हुई है, इनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है। वहीं दो शव वयस्क और एक किशोर है। गुरुवार को कनाडा के रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की ओर से बताया गया है कि यूएस बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर ये शव मिले हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सभी की मौत की वजह ठंड लगना मालूम होता है। ये सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं, इस परिवार को भारतीय बताया गया है।

    मीडिया में इसे, इसे मानव तस्करी का संभावित मामला बताया जा रहा है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मृतक भारत से आए थे और कनाडा से अमेरिका की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+