उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके
देहरादून। उत्तराखंड के कई इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं। भूकंप के ये झटके भारत-नेपाल सीमा पर भी महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 2.5 रिक्टेयर स्केल मापी गई है।

हालांकि अभी तक किसी भी नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके उत्तराखंड के चम्पावत, श्रीगनर, गढ़वाल और अल्मोड़ा इलाके में महसूस किए गए। उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली समेत कुमाऊं और गढ़वाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
बागेश्वर में लगभग 10.19 बजे भूकम्प महसूस किया गया। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications