E20 Petrol Row: 'मोदी सरकार के झूठ बोलने से सच नहीं बदलेगा', केजरीवाल ने फिर उठाए ई-20 पेट्रोल पर सवाल

E20 Petrol Row: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सर्विस सेंटर पर ई-20 पेट्रोल के कारण खराब होकर आ रही गाड़ियों को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। शनिवार को अपने दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली में कुछ कार मैकेनिकों और गाड़ी मालिकों से एथेनॉल युक्त पेट्रोल पर बात की। ई-20 के कारण खराब हुई गाड़ियों की लाइन लगी हुई थी।

गाड़ियों के माइलेज में भी भारी गिरावट है। सब परेशान हैं। मोदी सरकार को समझना होगा कि झूठे इंटरव्यू देने और फर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से जमीनी हकीकत नहीं बदल जाएगी। लोगों पर ई-20 थोपना बंद करिए। अब पानी मिडिल क्लास के सिर से ऊपर जा रहा है।

E20 Petrol Row

दिल्ली के सर्विस सेंटरों के विजिट के दौरान गाड़ी मालिकों का अनुभव साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल एक सर्विस सेंटर पर मौजूद अशरफ और जसवीर सिंह नामक मैकेनिकों से पूछा कि ई-20 से गाड़ियां खराब होने को लेकर जो हंगामा मचा है, उसकी क्या सच्चाई है? उन दोनों ने बताया कि गाड़ियां बहुत ज्यादा खराब हो रही हैं और लोग उन्हें धक्का मारकर या क्रेन से खिंचवाकर ला रहे हैं।

वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें अपनी 2023 मॉडल की नई होंडा सिटी गाड़ी दिखाई जो ई-20 कंपैटिबल होने के बावजूद एक हफ्ते से स्टार्ट नहीं हो रही थी। मैकेनिक ने बताया कि नई और ई-20 कंपैटिबल होने के बाद भी यह गाड़ी मिसिंग कर रही थी, इसका फ्यूल पंप खराब हो गया है और इंजेक्टर चोक हो गए हैं। सबसे हैरानी की बात यह थी कि उस गाड़ी का माइलेज जो पहले 22 का था, वह अब घटकर मात्र 13 का रह गया है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सर्विस सेंटर पर ऐसी कई गाड़ियां खड़ी थीं। मैकेनिकों ने इंजेक्टर दिखाते हुए बताया कि ई-20 की वजह से उन पर कार्बन आ रहा है, जिसकी वजह से उन्हें महीने में चार-चार बार बदलना पड़ रहा है और यह समस्या ठीक ही नहीं हो पा रही है। चार पीस का एक सेट 7 से 8 हजार रुपए का आता है। जो गाड़ियां पहले 15 का एवरेज देती थीं, वे अब 10 का दे रही हैं, जिससे लोगों को सीधे 30 से 33 फीसद का नुकसान हो रहा है। पहले गाड़ियां केवल रेगुलर सर्विस के लिए आती थीं, लेकिन जब से ई-20 आया है, केवल इंजन और इंजेक्टर खराब होने की शिकायतें आ रही हैं, जिससे मैकेनिक खुद भी परेशान हैं।

इस दौरान वहां अरविंद केजरीवाल को एक 2017 मॉडल की मारुति गाड़ी के मालिक भी मिले, जो अपनी गाड़ी क्रेन से बंधवाकर लाए थे क्योंकि वह हर 500 मीटर दूरी पर बंद हो रही थी और उसके स्पार्क प्लग व इंजेक्टर खराब हो गए थे। कारों के अलावा स्कूटी और बाइकों का भी यही हाल था, जिनकी माइलेज आधी से भी कम रह गई है। इस जमीनी हकीकत को देखकर अरविंद केजरीवाल ने बातचीत के दौरान कहा कि सरकार कम से कम लोगों को विकल्प तो दे सकती है कि जिसे ई-20 लेना हो वह ई-20 ले और जिसे प्योर पेट्रोल लेना हो वह पेट्रोल ले।

सर्विस सेंटर के बाद अरविंद केजरीवाल दिल्ली के एक पेट्रोल पंप पर गए और वहां पेट्रोल भरवा रहे आम लोगों से उनके अनुभव जाने। वहां मौजूद एक ग्राहक ने बताया कि उनकी 7 साल पुरानी गाड़ी ई-20 की वजह से दो महीने में तीन बार खराब हो चुकी है, उन्हें फ्यूल पंप बदलना पड़ा है और एसी के साथ जो माइलेज पहले 15 आती थी, वह अब 5 से 8 की रह गई है। एक अन्य कार मालिक ने बताया कि पहले एक टंकी पेट्रोल 12-13 दिन चलता था, जो अब मुश्किल से 7 दिन चल रहा है। लोगों का स्पष्ट कहना था कि ई-20 पुरानी गाड़ियों को बिल्कुल सपोर्ट नहीं कर रहा है और इंजन में नॉकिंग की दिक्कत आ रही है। ग्राहकों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि अगर पेट्रोल में एथेनॉल मिलाया जा रहा है, तो उसकी कीमत कम होनी चाहिए, लेकिन उन्हें पहले से ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं और गाड़ियों की लाइफ भी कम हो रही है।

लोगों की ये समस्याएं सुनने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने इस विषय पर अन्य देशों का भी अध्ययन किया है। ब्राजील जैसे देशों ने इसे लागू करने में 50 साल लगाए थे, जबकि हमारी सरकार ने इसे महज तीन साल के अंदर लोगों पर जबरदस्ती थोप दिया है। पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य ग्राहकों ने भी बताया कि उनकी गाड़ियों का माइलेज 40 से गिरकर 32 और 45 से गिरकर 35 हो गया है, यानी उन्हें सीधे तौर पर 25 फीसद का नुकसान हो रहा है। ई-20 पेट्रोल को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और सरकार बिना कोई विकल्प दिए इसे जबरन लागू कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+