इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ बने सुप्रीम कोर्ट के जज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की जगह जस्टिस डीबी भोसले नये न्यायाधीश होंगे। जस्टिस भोसले इससे मौजूदा समय में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ सिंह को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है। जिसके बाद जस्टिस भोसले को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जस्टिस भोसले तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे।

जज का फैसला- तलाक चाहिए तो कुल्लू, मनाली और शिमला घूम कर आइये

DY Chandrachurn Singh elevated to Judge of Supreme court

जस्टिस चंद्रचूड़ को 13 अक्टूबर 2013 को इलाहाबाद हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। उनके पिता वाईवी चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। जस्टिस चंद्रचूड़ को इलाहाबाद हाई कोर्ट में पहली ई-कोर्ट शुरु करने का श्रेय जाता है। उनकी अगुवाई में इलाहाबाद हाई कोर्ट का डिजिटलाइजेशन शुरु हुआ था।

इसके अलावा उन्होंने निचली अदालतो में सुरक्षा के मुद्दे पर खासा ध्यान दिया। न्यायिक अनुशासनहीनता के चलते जस्टिस चंद्रचूड़ ने 11 ट्रेनी जजों को भी बर्खास्त किया था। इसके अलावा अक्सर हाई कोर्ट में वकीलों की हड़ताल के मुद्दे को उन्होंने काफी गंभीरता से लिया था।

एक ऐतिहासिक फैसले की सुनवाई करते हुए जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा था कि राज्यपाल की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री की सलाह लेने की कोई जरूरत नहीं है। इसके अलावा मद्रास में तिरंगा फहराया जाना, आश्रित कोटा के तहत शादी-शुदा लड़की को नौकरी का अधिकार, शिक्षा मित्रों की नियुक्ति सहित कई ऐतिहासिक फैसले भी जस्टिस चंद्रचूड़ सिंह ने अपने कार्यकाल में दिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+