DUSU चुनाव: NSUI अध्यक्ष ने कहा, EVM में 8 कैंडीडेट तो 10वें को कैसे गया वोट?

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की गुरुवार को मतगणना शुरू हुई। लेकिन मतगणना के कुछ देर बाद ईवीएम के खराब होने की खबरें आने लगी। लगातार 6 ईवीएम मशीनों में खराबी आने के बाद मतगणना रोक को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद शाम 7 बजे के आसपास फिर से मतगणना शुरू हुई। बताया जा रहा है कि अब अगली तारीख का ऐलान बैठक के बाद लिया जाएगा। एनएसयूआई के समर्थकों का आरोप है कि ईवीएम में गड़बड़ी की गई है। 6 ईवीएम मशीनों में गड़बड़ हुई हैं। 5 मशीनों में 10वें नंबर के बटन पर वोट पड़े हैं। वहीं एक ईवीएम में डिसप्ले खराब बताई जा रही है।

dusu

NSUI के नेशनल प्रेसिडेंट फिरोज खान ने ABVP पर EVM से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। फिरोज खान ने कहा कि, DUSU चुनाव में केवल 8 कैंडिडेट थे तो यह कैसे संभव है कि 10वें कैंडिडेट को कैसे वोट गया? कल तक सारी मशीनें ठीक थीं, इसमें पुलिस-प्रशासन का हाथ है।

यूथ कांग्रेस ने भी डूसू चुनाव में ईवीएम की गड़बड़ी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जिस ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत के बाद मतगणना रोकी गई है, उस पर यूथ कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। यूथ कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, जब 8 उम्मीदवार ही मैदान में थे तो 10 वोट कहां से पड़े। देश आखिर कब तक ईवीएम को बर्दाश्त करेगा? एक बार फिर लोकतंत्र की हत्या हुई?

डूसू सेक्रेटरी के पोस्ट पर कुल 8 उम्मीदवार खड़े थे। ईवीएम में 9वां बटन नोटा का था। जबकि ईवीएम में कुल 10 बटन थे। काउंटिंग शुरू होने पर 5 मशीनों में पाया गया कि 10वें बटन पर 40 से ज्यादा वोट पड़े हैं। जब छात्रों ने चुनाव अधिकारियों से इसकी शिकायत की, तो चुनाव अधिकारी ने कहा कि आपस में देख लो। अधिकारियों के इस जवाब से मामले ने तूल पकड़ लिया और छात्रों के बीच झड़प हो गई।

दोनों ओर से उग्र छात्रों के बीच मारपीट शुरू हो गई। गुस्साए छात्रों ने काउंटिंग सेंटर के अंदर जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद 6 राउंड के बाद मतगणना रोक दी गई। बता दे कि, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के लिए बुधवार को 52 केंद्रों पर मतदान हुआ और मतदान के लिए 760 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+