Big Alert: यहां 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी धूल भरी आंधी, बारिश के भी आसार

अगले कुछ घंटों में इस राज्य के कई जिलों में 40-50 Km/h की रफ्तार से चलेगी धूल भरी आंधी, बारिश के भी आसार

नई दिल्ली। पहले से ही लेट चल रहे मॉनसून की धीमी रफ्तार ने बारिश को लेकर दिल्ली और यूपी के लोगों का इंतजार और बढ़ा दिया है। शुक्रवार को हालांकि दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद सुहावने मौसम में लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिली, लेकिन शनिवार में धूप खिलने के बाद एक बार फिर गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए। इसी तरह यूपी की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास हुई बारिश से भी कुछ हद तक मौसम बदला था, लेकिन मॉनसूनी बादल अभी यहां पूरी तरह सक्रिय नहीं हुए हैं। मौसम विभाग का कहना कि जल्द ही मॉनसून इन दोनों राज्यों में रफ्तार पकड़ेगा। इस बीच दिल्ली से सटे राजस्थान के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है।

4 से 6 घंटों के भीतर बिगड़ेगा मौसम

4 से 6 घंटों के भीतर बिगड़ेगा मौसम

मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी 'स्काईमेट वेदर' के मुताबिक, राजस्थान के कई जिलों में अगले 4 से 6 घंटों के बीच मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। 'स्काईमेट वेदर' का कहना है कि अगले 4 से 6 घंटों के भीतर राजस्थान के अलग-अलग जिलों के कई इलाकों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पहले ही दस्तक दे चुका है।

यूपी में कब सक्रिय होगा मॉनसून

यूपी में कब सक्रिय होगा मॉनसून

वहीं, यूपी में भी मॉनसून के अगले एक-दो दिनों में सक्रिय होने की संभावना है। 'स्काईमेट वेदर' के मुताबिक दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और अगले कुछ घंटों के भीतर यूपी के पूर्वी हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। इसके बाद 6 जुलाई से यूपी के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में बारिश की स्पीड बढ़ेगी। मौसम का यह सिस्टम हालांकि कुछ समय बाद ही हल्का पड़ जाएगा, लेकिन जल्दी ही पंजाब से उत्तर-पूर्वी भारत तक पूरे उत्तर प्रदेश में कम दबाव के क्षेत्र का फैलाव होगा और इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में एक चक्रवाती प्रसार भी बनने की संभावना है। यह प्रसार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और उत्तर पश्चिम दिशा में मध्य उत्तर प्रदेश की ओर चलेगा।

7 से 9 जुलाई के बीच रफ्तार पकड़ेगी बारिश

7 से 9 जुलाई के बीच रफ्तार पकड़ेगी बारिश

इस मौसमी प्रणाली के आधार पर पूरे यूपी में 7 से 9 जुलाई के बीच मॉनसूनी बारिश की रफ्तार तेज होगी। इसके बाद यूपी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिलेगी। यूपी के ज्यादातर हिस्सों में 10 जुलाई तक भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले कुछ घंटों के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश को कवर करने की संभावना जताई गई है। इस प्रकार यूपी में बारिश की जो कमी बनी हुई है, उसमें धीरे-धीरे काफी हद तक कमी आएगी। फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में 57 फीसदी और पश्चिमी हिस्से में 67 फीसदी की बारिश की कमी देखने को मिल रही है, जो इस बारिश के बाद धीरे-धीरे कम होनी शुरू होगी।

कमजोर मॉनसून ने बढ़ाई चिंता

कमजोर मॉनसून ने बढ़ाई चिंता

आपको बता दें कि पिछले एक-दो दिनों में केवल मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश देखी गई, जबकि पश्चिमी हिस्सों में हल्की बूंदा-बांदी ही देखने को मिली है। मौसम विभाग पहले ही बता चुका है कि इस साल मॉनसून अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा और बारिश में कमी देखने को मिलेगी। इस साल प्री-मॉनसून बारिश भी देश के कुछ ही राज्यों में देखने को मिली है। मॉनसून के दक्षिण भारत में लेट पहुंचने के बाद यह बाकी हिस्सों में भी काफी लेट चल रहा है। गर्मी के साथ-साथ भूजल स्तर गिरने से पानी का संकट झेल रहे कई इलाके मॉनसून के इंतजार में बैठे हैं। आमतौर पर मॉनसून इन दिनों देश के लगभग सभी हिस्सों में सक्रिय हो जाता है लेकिन इस बार मानसून अभी तक वो रफ्तार नहीं पकड़ पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+