PICS: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज़, तेज हवा से गर्मी में राहत
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भयंकर गर्मी और उमस से जूझ रही दिल्ली और एनसीआर को थोड़ी राहत मिली है। एक तरफ जहां दिल्ली में हल्की-फुल्की बारिश हुई है वहीं नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं ने मौसम के मिजा़ज को बदल दिया है। नोएडा-गाजियाबाद में धूल भरी आंधी के चलते अंधेरा छा गया है।
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज़, तेज हवा से गर्मी में राहत
हालांकि बारिश की बूंदों ने लोगों को खासा निराश किया। लोगों को भारी बारिश की उम्मीद थी लेकिन हल्कीी बूंदों से ही संतोष करना पड़ा। काले बादलों के डेरे ने दिल्ली-एनसीआर को अंधेरे में कर दिया।
हालात ऐसे हो गए कि दिन में ही गाडि़यों के हेडलाइट जलाने पड़े। मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि ऐसी ही धूल भरी आंधी 48 घंटे तक चलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications