दिल्ली-NCR में चलेगी धूल भरी आंधी लेकिन 6 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, Orange Alert जारी

नई दिल्ली। देश में कई जगहों पर आंधी-पानी के आसार हैं। राजधानी दिल्ली में होली के दूसरे दिन धूल भरी आंधी चलने से मौसम में परिवर्तन हुआ है लेकिन तापमान में इजाफा हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक आंधियों का सिलसिला जारी रहेगा लेकिन पारा चढ़ेगा और अप्रैल के पहले हफ्ते में ही सभी को मई वाली गर्मी झेलनी पड़ेगी।

Recommended Video

    Weather Update: दिल्ली-NCR में चलेगी धूल भरी आंधी, इन राज्यों में बारिश का Alert| वनइंडिया हिंदी
     भारी बारिश की आशंका

    भारी बारिश की आशंका

    तो वहीं देश के दूसरे राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक इन जगहों पर बिजली कड़क सकती है और ओलावृष्टि भी हो सकती हैं। विभाग का कहना है कि मौसम में ये परिवर्तन बंगाल की खाड़ी से चलने वाली दक्षिण-पूर्वी हवाओं की वजह से हुआ है इसलिए मछुआरों के लिए भीअलर्ट जारी किया है।

    अगले 4 दिन दिल्ली का ये रहेगा तापमान

    अगले 4 दिन दिल्ली का ये रहेगा तापमान

    • बुधवार-31 मार्च-37 डिग्री
    • गुरुवार-01 अप्रैल-37 डिग्री
    • शुक्रवार-02 अप्रैल-36 डिग्री
    • शनिवार-02 अप्रैल-35 डिग्री
     राजस्थान और गुजरात में 'हीटवेव' भी चल सकती है

    राजस्थान और गुजरात में 'हीटवेव' भी चल सकती है

    यही नहीं अगले चार दिनों में जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। जबकि स्काईमेट के मुताबिक इस वक्त देश में एक चक्रवाती संचलन सक्रिय है जिसके कारण दिल्ली, हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड, एमपी, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु के मौसम में बदलाव हो सकता है। यहां बारिश होने के आसार हैं। राजस्थान और गुजरात में 'हीटवेव' भी चल सकती है।

     'हीटवेव' किसे कहते हैं

    'हीटवेव' किसे कहते हैं

    आपको बता दें कि आमतौर पर भारत में मार्च और जून के बीच 'हीटवेव' होती है। जब किसी स्थान के लिए अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है और दिन का तापमान सामान्य अधिकतम तापमान से 4 से 5 डिग्री अधिक होता है, तो मौसम विभाग इसे 'हीटवेव' घोषित कर देता है। जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर जाता है या सामान्य से 6 डिग्री से अधिक होता है तो इसे 'गंभीर हीटवेव' कहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+