VIDEO: दिल्ली-एनसीआर में तूफान, बिजली गुल, ट्रैफिक रूका
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और आसपास के इलाकों में तेज आंधी और तूफान के बाद दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। तेज धूल भरी आंधी के बाद सड़कों पर यातायात रुका हुआ है। नोएडा और गाजियाबाद में भी बिजली चली गई है। गाजियाबाद की जिलाधिकारी रीतू माहेश्वरी ने मंगलवार को सभी स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी इवनिंग स्कूलों को मंगलवार को बंद रखने का आदेश दिया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि आंधी तूफान के दौरान घर पर ही रहें और रास्ते में कहीं हैं तो तुरंत पार्किंग की तरफ जाएं और पेड़ या बिजली के खंभों से दूरी बनाएं। गाड़ी का हेडलाइट जला कर रखें और अगर कोई परेशानी हो तो दिल्ली पुलिस को फोन करें।
#WATCH: Severe dust-storm hits Haryana's Gurugram. pic.twitter.com/FLqMJsxhc3
— ANI (@ANI) May 7, 2018
दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान समेत देशभर के 14 राज्यों में आंधी और तूफान की वजह से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 मई को दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी तूफान आने की संभावना है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राज्य के सभी इवनिंग स्कूलों को मंगलवार को बंद रखने का आदेश दिया है।
#WATCH: Dust storm hits Delhi's RK Puram. According to India Meteorological Department (IMD) a spell of rain/ thunderstorm accompanied with squall (wind speed 50-70 kmph) likely to occur over Delhi and NCR during next 3 to 4 hours. pic.twitter.com/xXc7AHHs5T
— ANI (@ANI) May 7, 2018
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलावा फरीदाबाद, बल्लभगढ़, खुर्जा, ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर में बारिश हो सकती है। हरियाणा सरकार ने भी 7 और 8 मई को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। वहीं उत्तराखंड के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी 8 मई को बंद रहेंगे। नोएडा के स्कूलों को भी 8 मई को बंद रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications