Dussehra 2023: देशभर में विजयादशमी की धूम, लद्दाख से लेकर रांची तक रावण दहन
Dussehra Ravan Dahan 2023 Live Updates: बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार विजयादशमी को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर में रावण, मेघनाद और कुभकर्ण के पुतलों का दहन किया जा रहा है। अब से थोड़ी देर में राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका रामलीला मैदान में रावण दहन किया, जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लाल किला मैदान में रावण दहन में हिस्सा लिया।
दशहरा के महापर्व के मौके पर देशभर से सामने आई रावण दहन से जुड़े हर अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे लाइव ब्लॉग पेज के साथ...

LIVE Feed
शिमला 'रावण दहन' में शामिल हुए सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला में 'रावण दहन' में शामिल हुए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन
दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लाल किले मैदान से से कहा, "विजयदश्मी के पावन अवसर पर मैं देश विदेश में बसे सभी भारतवासियों को बधाई देती हूं और आप सबके सुख और समृद्धि की कामना करती हूं... ये पर्व हमारे महान राष्ट्र के साझा मूल्य को दर्शाता है... ये एक ऐसा पर्व है जो समाज में सच्चाई, नैतिकता और मर्यादापूर्ण व्यवहार को अपनाने की प्रेरणा देता है... आज भी हम भ्रष्टाचार, असमानता, अशिक्षा, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद रूपी रावण जैसी कई बुराइयों का सामना कर रहे हैं। प्रभु श्री राम के जीवन मूल्य इन सभी चुनौतियों से निपटने में हमारी मदद कर सकते हैं।"
'हम रक्षा के लिए शस्त्र पूजा करते हैं, आक्रमण के लिए नहीं'
द्वारका के रामलीला ग्राउंड में पीएम मोदी ने कहा कि यह अत्याचारी रावण पर भगवान राम की विजय का पर्व है। हम विजय दशमी का जश्न मना रहे हैं। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा की परंपरा है, हम रक्षा के लिए शस्त्र पूजा करते हैं, आक्रमण के लिए नहीं।
न्याय की विजय, अहंकार पर विनम्रता की विजय का पर्व-PM
पीएम मोदी ने कहा, "विजयादशमी का पर्व अन्याय पर न्याय की विजय, अहंकार पर विनम्रता की विजय का पर्व है। ये अत्याचारी रावण पर भगवान श्रीराम की विजय का पर्व है। हम हर वर्ष रावण का दहन करते हैं, लेकिन ये हमारे लिए संकल्पों का भी पर्व है।"
द्वारका रामलीला मैदान पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के द्वारका रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। यहां पीएम मोदी रावण के पुतले का दहन करेंगे। यहां रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के अलावा एक और पुतला बनाया गया है। जो कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के विरोध में बनाया गया है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications