Coronavirus Update: 24 घंटे में कोरोना के 7419 मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 51.08% पर पहुंचा
Coronavirus Update: 24 घंटे में कोरोना के 7419 मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 51.08% पर पहुंचा
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं इस बीच थोड़ी राहत की खबर भी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 51.08 फीसदी पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में देशभर में 7419 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट बढ़कर 51.08 फीसदी हो गई है।

अब तक देश में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3,32,424 पहुंच गई है। 9,520 लोगों की जान कोरोना की वजह से चली गई है। अभी भी देश में 1,53,106 एक्टिव कोरोना केस है, जबकि 1,69,798 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। ताजा अपटेड के मुताबिक 24 घंटे में 7419 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए है। वहीं उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के कारण 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 476 नए मामले सामने आए हैं।
Recommended Video
अगर पिछले 24 घंटे के आंकड़े को देखे तो भारत में कोरोना के 11502 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 325 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। अब तक भारत में 9520 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। सरकार के अनुसार भारत में टेस्टिंग के लिए सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 653 हो गई है। वहीं प्राइवेंट टेस्टिंग सेंटर की संख्या बढ़ाकर 248 कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications