VIDEO: दुपट्टा, घूंघट, हिजाब सब एक, इंदिरा गांधी-द्रौपदी मुर्मू के सिर पर पल्लू कोई PFI कनेक्शन? बोले JDS नेता
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में हिजाब के मामले को जनता दल संघ (जेडीएस) के प्रदेश अध्यक्ष सीएम इब्राहिम ने फिर से गरमा दिया है। उन्होंने कहा कि पल्लू, दुपट्टा, घूंघट या हिजाब सब एक ही है।
बेंगलुरू, 20 सितंबर: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में हिजाब के मामले को जनता दल संघ (जेडीएस) के प्रदेश अध्यक्ष सीएम इब्राहिम ने फिर से गरमा दिया है। उन्होंने कहा कि पल्लू, दुपट्टा, घूंघट या हिजाब सब एक ही है। किसी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उदाहरण भी दिया।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ऊपर पल्लू था, देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सिर पर पल्लू है, उनके ऊपर ये जो घूंघट और पल्लू है, ये भी पीएफआई की साजिश है क्या? जेडीएस नेता ने कहा कि सिर पर पल्लू और दुपट्टा डालना भारत की संस्कृति है, भारत का इतिहास है। आगे उन्होंने कहा कि इसको हिजाब बोलो, पल्लू बोलो, घूंघट बोलो सब एक ही है।
उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि कोई हिंदी में पानी बोलता है, कोई इंग्लिश में वाटर बोलता है। इंग्लिश में वाटर बोलने से पानी थोड़ी बदल जाएगा। पानी तो पानी ही रहेगा। इसलिए इसको भी घूंघट, दुपट्टा या पल्लू बोलो, सब एक ही है। किसी में कई अंतर नहीं है।
यह भी पढ़ें- हिजाब विवाद: SC में जोरदार बहस, हिंदू महिलाओं का भी आया जिक्र, किसने क्या कहा ? जानिए












Click it and Unblock the Notifications