AI छीन लेगा नौकरियां! Dukaan में 90% सहायक कर्मचारियों की छंटनी, भविष्य में क्या होगा? जानिए

ई- कामर्स के क्षेत्र की कंपनी Dukaan ने बड़ा खुलासा किया है। कंपनी के एक कदम के बाद जॉब सेक्टर्स से जुड़े लोगों को चौंकाया है। यहां बड़े पैमाने पर छंटनी एक खास वजह है।

Dukaan layoff: एआई के बढ़ते ट्रेंड और तकनीकी में लगातार विकास जॉब सेक्टर्स में बड़े खतरे की वजह माना जा रहा है। नई तकनीकी के विकास के साथ साइंटिस्ट्स अब एक ऐसी दुनिया को आकार दे रहे हैं, जहां इंसानों का सार काम होगा, लेकिन इंसानों को बिना। यानी यहां हर काम के लिए इंसानों के जगह की मशीनें होंगी। ऐसे में दावा किया जा रहा था कि कई बड़ी कंपनी आपनी लागत में कटौती और एआई के प्रयोग के चलते बड़ी छंटनी कर सकती हैं। इसकी शुरुआत भी हो चुकी थी। लेकिन अब दुकान (Dukaan) ने चौंकाने वाला निर्णय लिया है। इस कंपनी ने अपने 90 प्रतिशत सहायक कर्मियों की छंटनी कर दी है।

दुकान (Dukaan) एक DIY प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। ये ई-कॉमर्स के क्षेत्र में सहायता करने वाला ग्रुप है। कंपनी ने 90 प्रतिशत सहायक कर्मचारियों को निकाल दिया है। कंपनी एक बयान में कहा कि चैटबॉट की शुरुआत के बाद यहां सहायक कर्मचारियों की अब बहुत कम आवश्यकता थी।

Dukaan layoff

कंपनी के संस्थापक व सीईओ सुमित शाह ने कहा कि ग्राहक को सहायता उपलब्ध कराने के लिए कंपनी अब चैटबॉट का प्रयोग कर रही है। जो कि ग्राहकों की अधिक कुशलता के साथ सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में कंपनी ने अपनी लागत करन के लिए 90 फीसदी सहायक कर्मचारियों की छंटनी की है।

जॉब सेक्टर्स के लिए AI बड़ा खतरा

भविष्य में लगभग सभी कंपनी एआई तकनीकी का इस्तेमाल करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। मीडिया, इंटरटेनमेंट, इंफ्रस्टक्चर या फिर अन्य सभी क्षेत्रों में भविष्य में एआई तकनीकी के भरपूर प्रयोग की बढ़ती संभावनाओं ने भविष्य में जॉब सेक्टर के खतरे में डाल दिया है। ओडिशा के एक निजी समाचार चैनल ओडिशा टीवी ने पिछले हफ्ते रविवार को 'लिसा' नाम से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा संचालित न्यूज एंकर को लॉन्च किया है। जो कि स्क्रीन पर साड़ी में हूबहू किसी रीयल एंकर जैसा है। ये एआई एंकर ओटीवी नेटवर्क केटेलीविजन और डिजिटल प्लेटफार्मों के लिए उड़िया और अंग्रेजी दोनों में समाचार प्रस्तुत करेगी। इससे पहले दुनिया के कई देशों में एआई एंकर को टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रयोग किया है। एआई एंकर आने के बाद भविष्य में टीवी और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में न्यूज एंकर्स की जॉब पर बड़ा खतरा है। ऐसे ही कई अन्य इंडस्ट्रीज में एआई का बड़े पैमाने पर प्रयोग होगा। अगर ऐसा हुआ तो भविष्य में नौकरियों पर बड़ा खतरा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+