ओमिक्रान के खतरे के बीच क्‍या कर्नाटक में लगाने वाला है लॉकडाउन? जानें सीएम ने क्‍या दिया जवाब

बेंगलुरू, 30 नवंबर। कोरोना के नए वेरिएंट आमिक्रान ने केंद्र सरकार ही नहीं राज्य सरकारों की चिंता और बढ़ा दी है। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक सरकार ओमिक्रॉन खतरे के मद्देनजर राज्यव्यापी लॉकडाउन के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है।

basvraj

बता दें पहली बार बोत्सवाना में पाया गया नए वेरिएंट को तेजी से फैलने वाला वैज्ञानिकों ने बताया है। बोम्मई ने दावणगेरे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा हमने स्कूलों और कॉलेजों में सख्त सावधानी बरतने का निर्देश दिया है, लेकिन उन्हें बंद नहीं करने का निर्देश दिया है। लॉकडाउन लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

उन्‍होंने कहा ओमिक्रॉन के बारे में घबराने की जरूरत नहीं है, सीएम बोम्मई ने राज्य के लोगों से अपील की कि कोविड संबंधी प्रतिबंधों और सावधानी के अलावा उचित व्यवहार का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन देशों से राज्य में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति की हवाई अड्डों पर गहन जांच की जा रही है, जहां नए कोविड 19 वेरिएंट के मामलों की पुष्टि की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल के जो कर्नाटक में पढ़ रहे हैं उन छात्रों के लिए निगेटिव कोविड -19 रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्रों को पहली नेगेटिव रिपोर्ट आने के सात दिन बाद दूसरा कोविड-19 टेस्ट कराने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+