ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो पहले पढ़ें ये खबर, रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें
नई दिल्ली। अगर आप हाल के दिनों में ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो पहले इस खबर को ध्यान से पढ़ लें। रेलवे ने आने वाले दिनों में कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। ऐसे में स्टेशन पहुंचने से पहले जान लें कि कहीं आपकी ट्रेन तो कैंसिल नहीं की गई है। नार्दन रेलवे ने इस बारे में प्रेस रिलीज जारी तक जानकारी दी है। तीन रूटों पर ट्रेनों को कैंसिल किया है। रेलवे ने ऑपरेशनल वजहों से इन ट्रेनों को रद्द किया है।

जिसमें सिंगरौली-वाराणसी-सिंगरौली एक्सप्रेस, शक्तिनगर-वाराणसी इंटरसिटी एक्स्प्रेस ट्रेन, हावड़ा-हरिद्वार सुपरफास्ट एक्सप्रेस और आनंद विहार टर्मिनल-सुल्तानपुर सद्भावना ट्रेन कैंसिल की गई है। 23346 शक्तिनगर-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 26.03.2018 को रद्द की गई है।
12369 हावड़ा-हरिद्वार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26.03.2018 को रद्द की गई है। 12370 हरिद्वार-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27.03.2018 को भी नहीं चलेगी। वहीं 14014 आनंद विहार टर्मिनल-सुल्तानपुर सद्भावना ट्रेन एक्सप्रेस 26.03.2018 को आनंद विहार से नहीं चलेगी। 14013 सुल्तानपुर- आनंदविवाह सद्भावना एक्सप्रेस 27.03.208 को वहां से रद्द की गई है।












Click it and Unblock the Notifications