दुबई में श्रीदेवी की मौत से जुड़ा केस किया गया बंद, कल होगा अंतिम संस्कार
Recommended Video

नई

दुबई पुलिस पब्लिक प्रॉसीक्यूशन का बयान
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की दुबई में 24 फरवरी की रात 11 बजे अचानक मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद दुबई पुलिस ने मामले की जांच की। इस संबंध में फॉरेंसिक रिपोर्ट भी सामने आई। बाद में दुबई पुलिस ने सभी रिपोर्ट के बाद मामले को दुबई पब्लिक प्रॉसीक्यूशन को भेज दिया।

'श्रीदेवी का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा गया'
दुबई पब्लिक प्रॉसीक्यूशन ने मंगलवार को इस मामले से जुड़ी सभी रिपोर्ट की जांच के बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपने का फैसला लिया। दुबई पुलिस प्रॉसीक्यूशन की ओर से बताया गया कि श्रीदेवी के मामले में सभी जरूरी जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। दुबई पब्लिक प्रॉसीक्यूशन ने बताया कि श्रीदेवी के शव को सारी कानूनी प्रक्रिया और जांच के बाद रिलीज किया गया। ऐसी घटनाओं में ऐसा इसलिए होता है जिससे सभी पहलुओं पर जांच की जा सके और कानून के तहत न्याय मिल सके।

कल होगा अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि दुबई से मुंबई आने के बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके भाग्य बंगले में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस बंगले को श्रीदेवी के पसंदीदा सफेद रंग के फूलों से सजाया गया है। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में दोस्त, परिवारवाले, फिल्म और राजनितिक जगत से जुड़े लोगों शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications