DU की महिला प्रोफेसर के साथ सरेआम मारपीट, लोग देखते रहे तमाशा
दिल्ली की महिला प्रोफेसर के साथ पेट्रोल पंप पर सरेआम मारपीट की गई। वहां मौजूद लोग उस की मदद करने के बजाए तमाशा देखते रहे।
नई दिल्ली। दिल्ली को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर माना जाता है। सरेआम महिलाओं के साथ बदसलूकी की जाती है। महिलाएं यहां दिन-रात कभी भी खुद को सेफ महसूस नहीं करती है। एक बार फिर महिला के साथ यहां दिन-दहाड़े बदसलूकी की गई। दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक महिला प्रोफेसर के साथ सरेआम युवक से बदसलूकी की और लोग तमाशबीन बने देखते रहे। शख्स ने उन्हें थप्पड़ मारा, उनका पर्स छीनने की कोशिश की, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा।

घटना मयूर विहार इलाके की है, जहां डीयू की प्रोफेसर राधिका मनेन कार में पेट्रोल डलवाने के लिए गाड़ी से उतरी। वो जैसे ही कार से उतरी एक बाइक सवार युवक ने उन्हें थक्का मार दिया। उन्होंने जब उसे डांटा तो युवक राधिका से ही बहस करने लगा। युवक इतने पर नहीं रूका, उसने सरेआम उसे थप्पड़ जड़ दिया। राधिका और युवक के बीच काफी देर तक बहस होती रही। पूरी घटना के वक्त पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। बढ़ती देख कुछ लोग महिला के करीब पहुंचे पर तब तक स्कूटी सवार युवक वहां से निकल गया।
घटना 3 जनवरी की है। राधिका ने आरोप लगाया कि उनके साथ पेट्रोल पंप पर छीना-झपटी और मारपीट की कोशिश हुई। हलांकि महिला ने पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे काम नहीं करने के आरोप भी लगाए है। लेकिन अब इसका वीडियो सामने आ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications