VIDEO: महीनों से बेरोजगार रहा DU ग्रेजुएट, अब बाइक पर बेच रहा इडली, संघर्ष की कहानी देख नम हो जाएंगी आंखें
अक्सर कहा जाता है कि जब राह कठिन होती है तो होती ही रह जाती है। लेकिन इस कठिन डगर पर जो चल गए उन्होंने मंजिल पा ली। कठिन राह को देख हार नहीं माननी चाहिए। ऐसा ही एक शख्स अविनाश कुमार शुक्ला ने कर दिखाया है।
अक्सर कहा जाता है कि जब राह कठिन होती है तो होती ही रह जाती है। लेकिन इस कठिन डगर पर जो चल गए उन्होंने मंजिल पा ली। कठिन राह को देख हार नहीं माननी चाहिए। ऐसा ही एक शख्स अविनाश कुमार शुक्ला ने कर दिखाया है। हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले अविनाश कुमार शुक्ला भी इसी राह पर निकले हैं। लेकिन इनकी कहानी बेहद दर्दनाक है। हर किसी की आंखें भींग जाएंगी, लेकिन बहुतों को हौसला भी देगी।

डीयू से किया ग्रेजुएट
अविनाश कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से वाणिज्य में ग्रेजुएट किया है। शुक्ला ने कुछ प्रमुख उपभोक्ता कंपनियों के साथ काम किया है, जिनमें रिलायंस ट्रेंड्स, मैकडॉनल्ड्स, अमेज़ॅन और उबर शामिल हैं। 2021 में उनकी पिता की डेथ होने के बाद उस पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा।

20 रुपये में बेचते हैं इडली सांबर
वे और उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझने लगा। वे करीब तीन महीने से बेरोजगार रहा। उन्हें कहीं जॉब नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने फूड बेचने का काम शुरू किया। आर्थिक तंगी से जूझते हुए उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल पर इडली-सांबर स्टॉल खोलने का फैसला किया। इडली-सांबर की एक प्लेट 20 रुपये का बेचते हैं। उनका आउटलेट NH2 नियर सेक में स्थित है।

वायरल हो रहा वीडियो
शुक्ला के इस सफर की एक यूट्यूबर ने वीडियोग्राफी की और बाद में इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह अब वायरल हो रहा है। इसे अब तक 54 हजार लोगों ने पसंद किया है। साथ ही इनकी स्ट्रगल की कहानी लोगों को काफी प्रेरित कर रही है कि राह मुश्किल हो तो घबराना नहीं चाहिए।

बाइक पर फूड बेचना शुरू किया
अविनाश ने बताया कि मैकडॉनल्ड्स में काम करते हुए उन्हें खुद का फूड बिजनेस करने का प्लान आया। लेकिन बाइक लेवल पर फूड स्टॉल का प्लान नहीं था। लेकिन पिताजी की मौत के बाद उसके पास आर्थिक तंगी सामने आ गई। पैसे के अभाव में उन्होंने मोटरसाइकिल पर फूड बिजनेस करना शुरू किया।

पत्नी बनाती है इडली सांबर
उसने कहा कि उनके पिता ने उन्हें 12वीं पास करने पर मोटरसाइकिल गिफ्ट की थी। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी चेन्नई से है। उन्हें इडली सांबर बनाने आता है। इसके बाद वे मोटरसाइकिल पर लेकर बेचते हैं। दंपति का 1.5 साल का एक बेटा है। परिवार के अन्य सदस्यों के रूप में उनकी मां और छोटे भाई-बहन हैं।
यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर तमिलनाडु की 'इडली अम्मा' को मिला अनमोल तोहफा, आनंद महिंद्रा ने पूरा किया वादा












Click it and Unblock the Notifications