दारू पीकर राजीव कपूर ने किया फ्लाइट में हंगामा, बकी गंदी-गंदी गालियां
मुंबई। अभी-अभी खबर मिली है कि बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के तीसरे बेटे राजीव कपूर ने दारू पीकर मलेशिया से भारत लौटते समय फ्लाइट में जमकर हंगामा किया है। कहा जा रहा है कि आईफा से लौटते वक्त उन्होंने जरूरत से ज्यादा शराब पी रखी थी। वो इतने नशे में थे कि उनसे चला भी नही जा रहा था।
किसी तरह डगमगाते हुए वो बिजनेस क्लास में अपनी सीट तक पहुंचे। जब क्रू को राजीव को संभालना मुश्किल हो गया तो उन्होंने इकॉनामी क्लास में बैठे उनके सहायक को बुलाया, लेकिन राजीव पर कोई असर नहीं हुआ, वो क्रू मेंबर पर चिल्लाने भी लगे और उन्हें गालियां बकने लगे।
Read: बॉलीवुड से जुड़ी हर खबर
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि राजीव कपूर बिल्कुल भी होश में नहीं थे कि वो क्या कर रहे हैं और क्या कह रहे हैं, उनके कपड़े भी काफी अस्त-व्यस्त थे किसी तरह से उनके सहायक को उनकी सीट के पास बुलाया गया और तब जाकर वो कंट्रोंल में आये। मालूम हो कि राजीव कपूर ने हिट फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में बतौर हीरो काम किया है। [इससे रिलेटड हर खबर आप हमारे फिल्मीबीट पोर्टल पर पढ़ सकते हैं]













Click it and Unblock the Notifications