नशे में धुत दोस्त ने पत्नी के सामने पति को चाकुओं से गोदा

नई दिल्ली। दिल्ली के नागलोई क्षेत्र में गुरुवार एक शख्स को उसके ही दोस्त ने जान से मार दिया। शराब के नशे में दोनों के बीच किसी छोटी सी बात पर बहस हो गई थी जिसके बार शख्स ने इस घटना को अंजाम दे दिया। इस दौरान मृत की पत्नी वहीं मौजूद थी। आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक मामले लगे हुए हैं। मामले को लेकर नागलोई पुलिस को 3.28 बजे रात को जानकारी दी गई। शिकायत में मृत की पत्नी ने बताया कि उसका पति दीपक बुधवार रात को हरिद्वार से घूमकर लौटा था। इसके बाद उसके दो दोस्त उससे मिलने के लिए घर पहुंचे।

drunk man stabbed friend to death in front of his wife

तीनों ने शराब पी खाना खाया। और बातचीत में अचानक उनके बीच किसी बात पर बहस छिड़ गई। एक शख्स ने दीपक को उसके ही सामने चाकुओं से गोदकर मार डाला और भाग निकला। दीपक को अफरातफरी में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि आरोपी को अभी भी फरार है लेकन पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

बता दें कि शराब के नशे में हत्या जैसे अपराध का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। कई बार आरोपी ने अपने ही परिवार को लोगों पर हमला कर दिया। इसके अलावा शराब के नशे में बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों को भी अंजाम दिया गया। इसके अलावा नशे में सड़कों पर मारपीट भी बेहद आम बात है।

यह भी पढ़ें- झारखंड: एसपी की हत्या करने वाले 25 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+