दिल्ली: नशे में धुत दो युवकों ने सड़क पर टहल रहे व्यक्ति का कान चबाकर खाया
नई दिल्ली। सुल्तानपुरी इलाके में मंगलवार को देर रात सड़क पर टहल रहे व्यक्ति का दो शराबियों ने कान काट लिया है। जानकारी के अनुसार जब शिकायतकर्जा जितेंद्र देर रात सुल्तानपुरी इलाके में टहल रहा था तभी दो शराबी दोस्त वहां आए और उसका कान काटकरक लील गए। पुलिस ने बताया कि उसे मंगलवार देर रात 1:30 बजे फोन आया कि दो व्यक्ति उसके पीड़ित के साथ मारपीट कर रहे हैं और उसका कान काट लिया है। जब हम मौके पर पहुंचे तो शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था।

देर रात 1:30 बजे की घटना
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शराब के नशे में थे, जब उन्होंने जितेंद्र को देखा तो उन्होंने उसे बुलाया और उसे गाली देना शुरू कर दी। दोनों ही आरोपियों की पहचान संतोष (43) और दीपक (23) के तौर पर हुई है। जितेंद्र कुमार (28) सुल्तानपुरी इलाके में रहता है और वह पेशे से ड्राइवर है। उसने पुलिस ने को बताया कि दोनों ही व्यक्तियों ने पहले उसे मारा, लेकिन जब उसने खुद को बचाने की कोशिश की और उन्हें वहां से चले जाने को कहा तो ये हाथापाई पर उतर आए।
तीन सेंटीमीटर कान खाया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जितेंद्र ने अपने बयान में कहा है कि जब दोनों आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे और दीपक ने उसे पीछे से पकड़ लिया जबकि संतोष ने उसका कान काट लिया। जितेंद्र का तीन सेंटीमीटर का कान वह चबा गया और उसे लील गया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति बेहतर है। अडिशनल डेप्युटी कमिश्वनर ऑफ पुलिस आउटर राजेंद्र सिंह सागर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों ही पक्ष के बीच में किसी भी तरह की पुरानी दुश्मनी नहीं है, यह सिर्फ रोड रेज का मामला है। पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। आपको बता दें कि 2015 में भी इसी तरह का मामला सामने आया था जब 28 वर्षीय युवक रोड रेज का शिकार हुआ था और जब बस ड्राइवर ने ब्रेक लगाई और वह सड़क पर चल रहे स्कूटर से टकरा गई थी।
इसे भी पढ़ें- VIDEO: बॉल लेने जेसीबी के बकेट में चढ़ा बच्चा, ड्राइवर ने हवा में उठाया












Click it and Unblock the Notifications