ठेके खुलते ही शराब के नशे में धुत शख्स ने सांप को काटा, जानिए फिर क्या हुआ

शराब के नशे में धुत एक शख्स का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके पैरों तले से भी जमीन खिसक जाएगी।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानें खोलने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, लॉकडाउन में शराब की दुकानें खोलने की भी परमिशन दी गई है। इस मामले को लेकर लोग सोशल मीडिय पर लगातार विरोध कर रहे हैं। विरोध की एक वजह ये भी है कि शराब की दुकानों के बाहर लोगों की बेतहाशा भीड़ जुट रही है और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती हुईं नजर आ रही हैं। इस बीच कर्नाटक में एक शराबी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर आपके पैरों तले से भी जमीन खिसक जाएगी।

बाइक से जा रहे शख्स के सामने आया सांप और फिर...

बाइक से जा रहे शख्स के सामने आया सांप और फिर...

कर्नाटक के कोलार जिले में मंगलवार को एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां शराब के नशे में धुत एक शख्स ने एक सांप को ही अपने दांतों से काट डाला। इस शख्स का नाम कुमार बताया जा रहा है, जिसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। शख्स अपनी मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था कि तभी उसके सामने ये सांप आ गया। शख्स ने बाइक रोकी और सांप को गर्दन से पकड़कर उसे काटकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि ये सांप जहरीला नहीं था, जिसकी वजह से शख्स को कोई नुकसान नहीं हुआ।

बेंगलुरु में शख्स ने खरीदी 52 हजार की शराब

बेंगलुरु में शख्स ने खरीदी 52 हजार की शराब

वहीं, शराब से जुड़ा एक और अजीबोगरीब मामला कर्नाटक के बेंगलुरु में सामने आया। दरअसल बेंगलुरु में एक शख्स ने 52,841 की शराब खरीद डाली। यही नहीं, उसने शराब खरीदने के बाद उसका बिल भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते यह बिल वायरल हो गया, जिसके बाद शराब बेचने वाला और खरीदने वाला दोनों शख्स मुश्किल में पड़ गए हैं। आबकारी विभाग ने इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एक्साइज डिपार्टमेंट ने दर्ज कराया केस

एक्साइज डिपार्टमेंट ने दर्ज कराया केस

जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु साउथ में स्थित वनीला स्पिरिट जोन से सोमवार को अनिल गज्जी नाम के एक शख्स ने 52,841 रुपये की शराब खरीदी। 48.5 लीटर शराब का यह बिल उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट किया। जबकि, नियम कहता है कि एक दिन में एक व्यक्ति को 18 लीटर बीयर या 2.6 लीटर देसी शराब ही बेची जा सकती है। बिल वायरल होने के बाद कर्नाटक एक्साइज डिपार्टमेंट ने वैध सीमा से अधिक शराब बेचने को लेकर विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज किया।

शराब बेचने वाले दुकानदार ने क्या कहा

शराब बेचने वाले दुकानदार ने क्या कहा

वहीं, दुकानदार की दलील है कि 52 हजार 841 रुपये की शराब को एक आदमी ने नहीं, बल्कि 8 आदमियों ने खरीदा था। इन आठों आदमियों ने पेमेंट एक कार्ड से किया और एक ही जगह बिल बनाया गया। वहीं ग्राहक की भी तलाश की जा रही है। इसी बीच बेंगलुरु से शराब का एक और वायरल बिल सामने आया है, जिसमें एक ग्राहक में 95 हजार रुपए से अधिक की शराब खरीदी है।

शराब की दुकानों पर नहीं दिख रही सोशल डिस्टेंसिंग

शराब की दुकानों पर नहीं दिख रही सोशल डिस्टेंसिंग

आपको बता दें कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए देश में 4 मई से 17 मई तक के लिए लॉकडाउन का तीसरा चरण लागू है। हालांकि तीसरे लॉकडाउन में कई तरह की छूट दी गई हैं, जिनमें शराब की दुकानें खोलने की भी परमिशन है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि शराब की दुकान पर एक समय में 5 ही लोग खड़े हो सकते हैं, जिन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। हालांकि, सोमवार को जब शराब की दुकानें खुलीं, तो लोगों की भारी भीड़ शराब खरीदने के लिए उमड़ पड़ी। कई जगह पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर लोगों की भीड़ को हटाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+