अब सांसद रवि किशन ने किया Tweet-'नशा फूंक कर बढ़ी है किसकी शान, वीर शिवा की भूमि पर बंद करो यह पाप'

नई दिल्ली। बॉलीवुड के ड्र्ग्स कनेक्शन का मामला अब संसद पहुंच चुका है, सोमवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने इस मसले को लोकसभा में उठाया था, जिस पर मंगलवार को राज्यसभा में सांसद जया बच्चन ने पलटवार किया, उन्होंने कहा कि 'जिन लोगों ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री से नाम कमाया, वे इसे गटर बता रहे हैं मैं इससे बिल्‍कुल सहमत नहीं हूं, उन्‍होंने सरकार से अपील की है कि वो ऐसे लोगों से कहे कि इस तरह की भाषा का इस्‍तेमाल न करें, उन्‍होंने कहा कि ये वो लोग है जो जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।'

'मुझे उम्मीद थी कि जया बच्चन मेरा सपोर्ट करेंगी'

'मुझे उम्मीद थी कि जया बच्चन मेरा सपोर्ट करेंगी'

जिसके बाद रवि किशन ने प्रतिक्रिया दी थी कि मुझे उम्मीद थी कि जया बच्चन मेरा सपोर्ट करेंगी, बॉलीवुड में हर कोई ड्रग एडिक्ट नहीं है, लेकिन हम इस बात को इनकार नहीं कर सकते हैं कि वहां पर ड्रग कार्टेल काम कर रहा है, रवि किशन ने कहा कि इस ड्रग कार्टेल की रीढ़ तोड़ना जरूरी है।

'वीर शिवा की भूमि पर, बंद करो यह पाप'

'वीर शिवा की भूमि पर, बंद करो यह पाप'

और इसके बाद रविकिशन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कविता के जरिए तंज कसा है, उन्होंने ट्वीट किया है...

नशा फूंक कर है बढ़ी, किसकी अबतक शान ?।
चिता सरीखा तन जले, घर हौवै शमशान ||
बालीवुड का हित यही, समझो ध्यान लगाय।
सभी नशे से मुक्त हो, ऐसा होय उपाय।।
वीर शिवा की भूमि पर, बंद करो यह पाप।
मर्यादा का जन्म हो, तभी मिटेगा ताप।।

वायरल हुआ रवि किशन का Tweet

वायरल हुआ रवि किशन का Tweet

रवि किशन का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, कुछ लोग रवि किशन का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग जया बच्चन को सपोर्ट कर रहे हैं।

कंगना ने दी थी तीखी प्रतिक्रिया

कंगना ने दी थी तीखी प्रतिक्रिया

मालूम हो कि मंगलवार को कंगना रनौत ने जया बच्चन के संसद के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है, 'जया जी क्या आप यही बात तब भी कहतीं अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनेज में पीटा जाता, ड्रग्स दिए जाते और मॉलेस्ट किया जाता। क्या आप तब भी यही बात कहतीं अगर अभिषेक लगातार तंग किए जाने और उत्पीड़न की शिकायत करते और एक दिन फांसी पर लटके हुए पाए जाते? हमारे लिए भी थोड़ी दया दिखाओ।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+