Drugs case: जानिए कौन हैं एक्टर एजाज खान? जो 3 अप्रैल तक रहेंगे NCB की कस्टडी में
मुंबई। 'बिगबॉस फेम' एजाज खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स केस में आठ घंटे की पूछताछ के बाद आज सुबह अरेस्ट किया था और उसके बाद उन्हें NDPS कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 3 अप्रैल तक के लिए NCB रिमांड पर भेज दिया है। मालूम हो कि एक्टर एजाज पर आरोप है कि वो बटाटा गैंग के अहम सदस्य हैं। दरअसल एनसीबी ने मुंबई के सबसे बड़े ड्रग्स सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को 2 करोड़ के ड्रग्स के साथ पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। शादाब बटाटा पर बॉलीवुड के लोगों को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। बटाटा को ड्रग्स का सबसे बड़ा सप्लायर कहा जाता है।
Recommended Video

एजाज खान को कोर्ट ने भेजा NCB की कस्टडी में
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक शादाब बटाटा ने पूछताछ में अपने और एजाज खान के करीबी रिश्ते की बात कबूली है। एजाज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताया है। वैसे एजाज खान का विवादों से पुराना नाता रहा है, हालांकि वो टीवी और बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम है।
चलिए उनके बारे में जानते हैं विस्तार से..

लोकप्रिय शो का हिस्सा रहे हैं एजाज खान
- एजाज खान मूलरूप से गुजराती हैं, उनका जन्म अहमदाबाद में हुआ था।
- साल 2007 में उन्होंने सीरियल 'निम्बो' के जरिए टीवी पर डेब्यू किया था।
- इसके बाद वो 'श्शश...कोई है', 'कहानी हमारे महाभारत की', 'दीया और बाती' समेत कई लोकप्रिय शो का हिस्सा रहे।

'बिग बॉस 7' के सेंकड रनरअप रह चुके हैं एजाज
- वो कलर्स के मशहूर शो 'बिग बॉस 7' के सेंकड रनरअप रह चुके हैं तो वहीं वो 'खतरों के खिलाड़ी' सीरियल के सीजन 5 के वाइल्ड कार्ड एंट्री वाले प्रतियोगी थे।
- साल 2009 में एजाज खान ने बॉलीवुड की ओर रूख किया और फिल्म 'द वावर ऑफ वन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।
- इसके अलावा एजाज खान 'लम्हा', 'रक्त चरित्र,' 'बादशाह' और टेंपर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
- एजाज ने एंड्रिया खान से शादी की है, दोनों को शादी से एलेक्जेंडर खान नाम का एक बेटा है।

विवादों से रहा है एजाज खान का नाता
वैसे आपको बता दें कि एजाज खान इससे पहले भी जेल जा चुके हैं। साल 2018 में भी एजाज 1 लाख की ड्रग्स के साथ अरेस्ट हुए थे। तब उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
FB पर आपत्तिजनक बातें लिखी थीं
तो वहीं कुछ दिनों पहले एजाज एक भड़काऊ पोस्ट की वजह से जेल गए थे। उन्होंने फेसबुक लाइव के दौरान कुछ आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिस पर बवाल मच गया था। एजाज ने कहा था कि देश के अंदर हर गलत चीज के लिए केवल मुस्लिमों को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। उनके खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कंपलेन की गई थी, जिसके बाद वो गिरफ्तार हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications