Bihar News: नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला: नालंदा में 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा कॉलेज, बिहार शरीफ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नशे से मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में छात्रों और प्रतिभागियों द्वारा नशे से दूर रहने और विकसित भारत में योगदान करने की शपथ ली गई, जिसमें युवाओं के स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय विकास पर जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशव्यापी "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान" के शुभारंभ के अवसर पर नालंदा कॉलेज, बिहारशरीफ में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया तथा नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प लिया।

Drug-Free Youth Campaign for Developed India

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) रंजन कुमार चौधरी, जिला युवा पदाधिकारी दीक्षा मिश्रा तथा नालंदा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुनीता सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान" केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ तथा नशामुक्त होना आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देशभर के हजारों विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, माय भारत के स्वयंसेवक तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सदस्य इस अभियान से जुड़े हैं। एक करोड़ से अधिक युवाओं की भागीदारी इस अभियान की व्यापकता और सामाजिक जागरूकता का प्रमाण है।

शराबबंदी सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक : श्रवण कुमार

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज के युवाओं को ड्रग्स और हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है तथा अनेक सामाजिक बुराइयों की जड़ है।

उन्होंने कहा कि बिहार में लागू शराबबंदी सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसे महिलाओं के व्यापक समर्थन और जनभागीदारी से सफलता मिली है। महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गांधीजी भी शराब जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के पक्षधर थे।

मंत्री ने कहा कि शराबबंदी के समर्थन में बिहार में बनी मानव श्रृंखला विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला के रूप में स्थापित हुई, जो सामाजिक जागरूकता का उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी लागू होने के बाद राज्य में दूध, मिठाई और कपड़ों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति : प्राचार्या

नालंदा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुनीता सिन्हा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यदि यही शक्ति सही दिशा में आगे बढ़े तो राष्ट्र के विकास को नई गति मिलती है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का अभियान युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा।

नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने छात्र-छात्राओं, युवाओं और उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने, दूसरों को भी जागरूक करने तथा विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सांसद कौशलेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्ता रंजन कुमार चौधरी, जिला युवा पदाधिकारी दीक्षा मिश्रा, नालंदा कॉलेज के शिक्षक, एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के कैडेट, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और नागरिक उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+