ईयर-फोन लगाकर वाहन चलाने पर प्रतिबंध!
नई दिल्ली। वाहन चलाते वक्त अगर आप कान में ईयर-फोन लगाये पकड़े गये, तो आप पर जुर्माना ठोका जा सकता है। क्योंकि ईयर-फोन लगाकर वाहन चलाने पर अब प्रतिबंध लगेगा। जी हां ऐसा भारत में भी जरूर होगा, क्योंकि फ्रांस में यह प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

आपको बताना चाहेंगे कि वाहन दुर्घटनाओं में 10 में से एक मौत चलती गाड़ी में मोबाइल फोन के इस्तेमाल की वजह से होती है। मोबाइल कान के पास रखेंगे तो पुलिस पकड़ लेगी और जुर्माना ठोक देगी, इसलिसे लोग ईयर फोन का इस्तेमाल करते हैं। जबकि सही मायने में ईयर-फोन भी दुर्घटनाओं की एक बड़ी वजह है। इसके अलावा जब एम्बुलेंस निकलने के लिये रास्ता मांग रही होती है, तब भी कानों में ईयर-फोन लगाये हुए लोगों को हॉर्न सुनाई नहीं पड़ता।
भारत में सड़क दुर्घटनओं की बात करें तो 2013-14 में 12 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गये। वहीं 55 लाख लोग गंभीर रूप से घायल हुए। 2014-15 में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है, क्योंकि हर हाथ में स्मार्टफोन की वजह से ईयर फोन का इस्तेमाल बढ़ गया है।
अब हर भारतीय से जुड़ा सवाल आप से-












Click it and Unblock the Notifications