वायरल वीडियो- चलती बस में लड़कियां बदलती रहीं गियर, हंसता रहा ड्राइवर

तिरुवनंतपुरम। सोशल मीडिया पर इस वक्त बस चलाते हुए एक ड्राइवर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ड्राइवर पर यात्रियों की सुरक्षा की अनदेखी करने और उनकी जान को खतरे में डालने का आरोप लगा है। अब इस ड्राइवर का लाइसेंस भी रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि वीडियो उस वक्त का है जब कॉलेज के छात्र गोवा की ट्रिप पर जा रहे थे।

viral video, bus driver, driving licence, kerala, केरल, वायरल वीडियो, ड्राइविंग लाइसेंस, बस ड्राइवर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये ड्राइवर जब बस चला रहा था तभी कुछ लड़कियां बस के गियर को बदलने लगी। लेकिन लड़कियों को ऐसा करने से मना करने की बजाय ड्राइवर हंसने लगा। वह लड़कियों को गियर बदलने की इजाजत देता दिख रहा है। जिससे बस में सवार अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी।

वीडियो फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया

वीडियो फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया

इस घटना का वीडियो वायनाड न्यूज नाम के एक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया है। तभी से ये वायरल हो रहा है। करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो में ड्राइवर के साथ बस में कुछ लड़कियां भी बैठी हुई दिख रही हैं। ये लड़कियां ड्राइवर के निर्देश पर बार-बार गियर बदल रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद आरटीओ (रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस) ने ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 महीने के लिए उसके लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया है।

वायनाड का रहने वाला है ड्राइवर

वायनाड का रहने वाला है ड्राइवर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बस ड्राइवर का नाम एस शाजी बताया जा रहा है। शाजी वायनाड का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलते ही उसे आरटीओ बीजू जेम्स ने कलपेट्टा में बुलाया था। जहां उससे पूछताछ की गई। इसके बाद उसके लाइसेंस को ही रद्द कर दिया गया।

कोई बड़ा हादसा हो सकता था

कोई बड़ा हादसा हो सकता था

इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा गया है कि ड्राइवर के ऐसा करने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो को अब तक 100,276 बार देखा जा चुका है। वीडियो को देख लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+