एनकाउंटर के बाद 8 नक्सलियों का शव लेकर जंगल से वापस लौटे सुरक्षाकर्मी

नई दिल्ली। नक्सलियों के साथ गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के शव को लेकर सुरक्षाकर्मी जंगल से बाहर वापस बीजापुर पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और एसटीएफ की टीम ने साझा ऑपरेशन में इन नक्सलियों को मार गिराया है। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी लोगों के शव दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के करीब तिमेनार के जंगल में पाया गया। इन लोगों के पास से 2 इनसैस राइफल, दो 303 राइफ और एक 12 बोर की राइफल बरामद की गई है। नक्सलियों के साथ अभी भी एनकाउंटर जारी है।

naxal

जानकारी के अनुसार यह एनकाउंटर गुरुवार सुबह शुरू हुआ था। प्रदेश के डीआईजी एंटी नक्सल ऑपरेशन सुंदरराज पी ने बताया कि डीआरजी और एसटीएफ की टीमें इस ऑपरेशन में लगी थीं, उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी कि जंगल में नक्सली छिपे हैं, जिसके बाद नक्सलियों की घेरेबंदी की गई। पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों ने जब जंगल में घेरेबंदी शुरू की तो इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार बरामद किए गए

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा सहायता प्राप्त शेल्टर हाउस में 24 गायों की मौत

राजनांदगांव के एसएसपी वाईपी सिंह ने बताया कि जो महिला नक्सली मारीगई है उसका नाम जरीना है और उसपर पांच लाख रुपए का इनाम था। औंधी क्षेत्र में हमे नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद हम सुबह ही कुंडाल की पहाड़ियों की ओर रवाना हो गए थे। जहां हमने पहुंचकर घेरेबंदी शुरू कर दी , लेकिन जब नक्सलियों को इसका आभास हुआ तो उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें- अविश्वास प्रस्ताव में शिवसेना BJP का समर्थन करेगी या नहीं, सस्पेंस बरकरार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+