कर्नाटक में Dream 11 का परिचालन बंद, कंपनी के संस्थापकों पर FIR दर्ज
बेंगलुरु, अक्टूबर 11। हिंदुस्तान में IPL के लोकप्रिय होने के बाद से फैंटेसी क्रिकेट प्लैटफॉर्म्स की बाढ़ सी आ गई है। देश में इसकी शुरुआत ड्रीम 11 से हुई थी। ड्रीम 11 देश का सबसे पॉपुलर फैटेंसी स्पोर्ट्स ऐप है, जो इस साल IPL का स्पोंसर ब्रांड भी है, लेकिन अब इस ऐप को कर्नाटक में कानून प्रक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कर्नाटक में ड्रीम 11 को बैन कर दिया गया है। हालांकि कंपनी ने खुद राज्य में अपने परिचालन को बंद करने का फैसला लिया है, क्योंकि कंपनी के फाउंडर हर्ष जैन और भावित शेठ के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई है।

FIR के बाद कंपनी ने परिचालन किया बंद
इस FIR के बाद रविवार को कंपनी की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि कर्नाटक में अब उसका परिचालन बंद कर दिया गया है, क्योंकि कंपनी पर फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म के लागू किए गए नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। कंपनी ने बयान में कहा कि कर्नाटक के हमारे यूजर्स ने ऐप के इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर की है, जिसके बाद हमने इस ऐप को कर्नाटक में इस्तेमाल करने पर फिलहाल बैन लगा दिया है।
कर्नाटक में गैर जमानती अपराध है ऑनलाइन फैंटेसी गेमिंग ऐप
आपको बता दें कि कर्नाटक पुलिस ड्रीम 11 के फाउंडर्स को समन भेजने की तैयारी कर रही है। इस कंपनी का संचालन टाइगर ग्लोबल कंपनी करती है। आपको बता दें कि 5 अक्टूबर को कर्नाटक पुलिस ने गेमिंग लॉ में कुछ बदलाव किए थे, जिसके बाद राज्य में ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगा दी गई थी। राज्य के अंदर अब ऑनलाइम गेमिंग ऐप को गैर जमानती अपराध की श्रेणी में रखा गया है, जिसमें कहा गया है कि ये खेल सट्टेबाजी को बढ़ावा देता है।
ड्रीम 11 के अलावा MPL, पेटीएम फर्स्ट गेम, गेम्स 24X7 को भी कर्नाटक में बंद कर दिया गया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चल रहा है और टी20 क्रिकेट विश्व कप इस महीने के अंत में शुरू होने वाला है। ये खेल आयोजन गेमिंग प्लेटफॉर्म के लिए जुड़ाव बढ़ाने और प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में नए उपयोगकर्ताओं को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
ये भी पढ़ें: धोनी का धमाका, भावुक हुईं साक्षी, दो बच्चों को भी मिल गया 'गिफ्ट'












Click it and Unblock the Notifications