यूपी के शाहजहांपुर में खेली गई खूनी होली, युवक को दिनदहाड़े मारी गोली

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे खूनी होली खेली गई। यहां रंग खेलने के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर घायल युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। तो वही शराब पीने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद शराब पीने के बाद हुई गाली गलौज से शुरू हुआ और लाठी-डंडे तक पहुंच गया। जिस्म दोनो पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही मामलों मे मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

युवक के सिर में मारी गोली

युवक के सिर में मारी गोली

पहली घटना उस वक्त की है जब थाना आरसी मिशन के रेती मोहल्ले की है। यहां पर होली के चलते परम्परागत लाट सहाब का जुलूस निकाला जा रहा था। मोहल्ले का रहने वाला अंकित अग्निहोत्री पुत्र विनोद अग्निहोत्री घर के बाहर खङा होकर जुलूस देख रहा था। साथ ही जुलूस मे शामिल लोगो पर रंग डाल रहा था। तभी कुछ अज्ञात लोगो ने अंकित को पीछे से उसके सिर पर गोली मार दी। सिर पर गोली लगने से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने से जुलूस में अफरातफरी का माहौल हो गया। जुलूस में भगदड़ होने से पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। हालांकि घटना स्थल पर समय रहते पुलिस बल पहुच गया। घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।

गोली मारने के पीछे पुरानी रंजिश

गोली मारने के पीछे पुरानी रंजिश

हालांकि घायल के परिजनों ने बताया कि उसके बेटे को रंजिश गोली मारी गई है। हालांकि विवाद किसी से नही था। लेकिन जिस तरह से उसके बेटे की गोली मारी गई है उससे साबित होता है कि उसकी रंजिश ही गोली मारी गई है। फिलहाल परिजनों ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने बताया कि युवक के गोली मारी गई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शराब पीते वक्त दो पक्षों में मारपीट

शराब पीते वक्त दो पक्षों में मारपीट

दूसरी घटना थाना तिलहर के बहादुरपुर गांव की है। यहां के रहने वाले संजय गांव के ही रहने वाले बलराम के साथ शराब पी रहे थे। शराब पीते पीते दोनो मे गाली-गलौज होने लगी। उसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों मे मारपीट होने लगी। मारपीट होता देख दोनो पक्षों के लोग मौके पर पहुच गए। जिसके बाद जमकर खूनी खेल खेला गया। दोनो पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घायल में एक पक्ष से संजय और मोहित जबकि दूसरे पक्ष से बलराम घायल हुए है। फिलहाल दोनो पक्षों के घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं एसओ रजी अहमद ने बताया कि मारपीट मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+