Video: भारत ने किया टॉरपीडो SMART का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई
भुवनेश्वर: चीन और पाकिस्तान से विवाद के बीच रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सोमवार को टॉरपीडो, एसएमआरटी के सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज स्मार्ट टारपीडो का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बारे में देश को जानकारी दी है। यह टॉरपीडो एंटी-सबमरीन वॉरफेयर यानी पनडुब्बी के जरिए लड़े जाने वाले युद्ध में स्टैंड-ऑफ क्षमता के लिए बेहतर टेक्नोलॉजी साबित होगी।

Recommended Video
रक्षा मंत्री ने इसके लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। डीआरडीओ ने ओडिशा के तटीय इलाके में इसका परीक्षण किया। इसके जरिए वॉर शिप में स्टैंड ऑफ क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा है। स्मार्ट मिसाइल को टॉरपीडो सिस्टम का हल्का रूप बताया जा रहा है। इस टॉरपीडो को वॉरशिप्स पर तैनात किया जाएगा।
#WATCH: Supersonic Missile Assisted Release of Torpedo (SMART) successfully flight tested today from Wheeler Island off the coast of Odisha. It's a missile assisted release of lightweight Anti-Submarine Torpedo System for Anti Submarine Warfare operations far beyond Torpedo range pic.twitter.com/Ts1Ev4uYne
— ANI (@ANI) October 5, 2020












Click it and Unblock the Notifications