डीआरडीओ की 2डीजी एंटी कोविड दवा बाजार में आई, एक पैकेट की कीमत 990 रुपए
डीआरडीओ की कोरोना दवा 2-DG बाजार में मिलेगी, 990 रुपए रखी गई कीमत
नई दिल्ली, 28 मई: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की कोरोना के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा 2डीजी दवा बाजार में उतार दी गई है। डीआरडीओ द्वारा विकसित इस दवा का दूसरा बैच आज निर्माता डॉ. रेड्डीज लैब ने जारी किया। इस दवा के एक पाउच की कीमत 990 रुपए रखी गई है। सरकारी अस्पतालों, राज्य और केंद्र सरकार इस दवा को रियायती कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Recommended Video
डॉ. रेड्डीज लैब ने दवा के दस हजार पैकेट का दूसरा बैच जारी किया है। डीआरडीओ के अधिकारियों के अनुसार मेडिसिन व्यावसायिक रुप से उपलब्ध होगी। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) ने मध्यम से गंभीर कोरोना वायरस रोगियों में एक सहायक चिकित्सा के रूप में आपातकालीन उपयोग के लिए इस दवा को मंजूरी दे दी है। केंद्र का कहना है कि डीआरडीओ की तरफ से विकसित दवा 2-डीजी कोरोना के मरीजों के इलाज में काफी उपयोगी होगी।
रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में कहा था कि डीआरडीओ की दवा से लोगों की जान बचाई जा सकती है। यह रोगियों के इलाज में मदद करेगा। जिससे अस्पताल जानें की नौबत नहीं आएगी। हैदराबाद में डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेटरीज के सहयोग से डीआरडीओ की प्रयोगशाला, इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइड साइंसेज ने मेडिसिन को एंटी कोरोना मेडिकल इस्तेमाल के लिए विकसित किया है। यह दवा एक पाउच में पाउडर के रूप में आती है। इसे पानी में घोलकर मरीजों को दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications