Presidential Election Results : पहले राउंड में मुर्मू को भारी बढ़त, जानिए किसे मिले कितने कितने वोट?
नई दिल्ली, 21 जुलाई। राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहले राउंड के वोटों की गिनती हो चुकी है। पहले राउंड में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विपक्ष की उम्मीदवार यशवंत सिंन्हा से आगे निकल गई हैं। जानिए राष्ट्रपति चुनाव के दोनों उम्मीदवारों को अब तक कितने मत प्राप्त हुए हैं।
Recommended Video

राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन के कमरा संख्या 63 में वोटिंग बूथ बनाए गए थे। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान समाप्त होने के बाद अब मतों की गणना की जा रही है। पहले राउंड की मतों की गिनती हो चुकी है। जबकि दूसरे राउंड में हुई मतदान की गिनती अभी बाकी है।
किसको मिले कितने मत?
राज्य सभा के महासचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट किए हासिल जबकि यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे।
ये भी पढ़ें: यूपी का वो 'दानवीर कर्ण' जिसने गरीबों के नाम कर दी अपनी 600 करोड़ की कमाई, अपने लिए रखा सिर्फ एक घर
मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न का माहौल
पहले राउंड में मुर्मू की भारी बढ़त के बाद राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव रायरंगपुर में जश्न मनाया जा है। लोग खुशी के मारे नाच गा रहे हैं। आदिवासी इलाके में नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार कर किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications