अरुणाचल में Mi-17 क्रैश का Video आया सामने, लापरवाही ने ली 7 जवानों की जान!
ईंटानगर। महीने की शुरुआत में अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें 7 जवान शहीद हो गए थे। अब इस मामले पर कुछ मीडिया चैनलों ने दावा किया है कि वो हादसा लापरवाई की वजह से हुआ था। कुछ चैनल एक वीडियो भी दिखा रहे हैं। साफ कर दें हिंदी वन इंडिया इस तरह का कोई दावा नहीं करता है।सात अक्टूबर को वायुसेना के एम 17 वी5 श्रेणी विमान ने प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी, उसी दौरान ये हादसा हुआ। ये हादसा अरुणाचल के तवांग इलाके में हुआ। बताया गया था कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की वजह से ये हादसा हुआ।

वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए थे, अभी हादसे की रिपोर्ट नहीं आई है। इस घटने के बाद एक दूसरा विवाद भी सामने आया था, जब घटना के तुरंत बाद जवानों के शवों को पॉलिबैग में रखकर घटनास्थल ले आया गया जिसकी फोटो सामने आने के बाद काफी विवाद हुआ। सोशल मीडिया पर लोगों ने शहीद जवानों के साथ इस तरह के व्यवहार की आलोचना की।












Click it and Unblock the Notifications